नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG BREAKING : शादी के कुछ घंटो बाद ही दुल्हन हो गई विधवा, दुल्हन को लेकर घर पहुंचते ही दुल्हे की हुई मौत, छाया मातम का माहौल

BIG BREAKING : शादी के कुछ घंटो बाद ही दुल्हन हो गई विधवा, दुल्हन को लेकर घर पहुंचते ही दुल्हे की हुई मौत, छाया मातम का माहौल
Share

बेतिया | बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां एक परिवार ने बड़े प्यार से अपनी बेटी को विदा किया था लेकिन शादी के कुछ घंटों के बाद ही दूल्हे की मौत हो गई. इसकी सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. जहां कुछ देर पहले शादी की शहनाई बज रही वहीं मातम पसर गया. बताया जा रहा है शादी होने के बाद जैसे ही दुल्हन को लेकर बारात अपने घर पहुंची, दूल्हे को अचानक से चक्कर आया और उसकी मौत हो गई. जो दुल्हन सोलह श्रृंगार से सजी हुई थी वो कुछ पलों में ही विधवा हो गई. इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है.

घटना साठी थाना क्षेत्र के छरदवाली बसंतपुर गांव की है. मिली जानकारी के मुताबिक छरदवाली गांव के चंदेश्वर गिरी के इकलौते बेटे मनीष गिरी की शादी योगापट्टी थाना क्षेत्र के अमैठिया गांव की चंदा से तय हुई थी. सोमवार को मनीष बारात लेकर अमैठिया गांव आया था. वर और वधू का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हुआ. लेकिन शादी से ठीक पहले दूल्हा मनीष को चक्कर आया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दवा दिया और उसकी तबियत ठीक हो गई.

शादी के बाद दुल्हन लेकर लाए दुल्हे की अचानक हुई मौत
देर रात लगभग तीन बजे विवाह की सारी रस्में पूरी हो गई और खुशी-खुशी चंदा की डोली उसके घर से उठी. सुबह लगभग पांच बजे मनीष दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा. दुल्हन को गाड़ी से उतारने की रस्म निभाने के दौरान जैसे ही दुल्हा-दुल्हन गाड़ी से उतर कर घर में जाने लगे वैसे ही मनीष को फिर से चक्कर आया और वो वहीं गिर पड़ा. आनन फानन में घर के लोग मनीष को लेकर जीएमसीएच पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मनीष की मौत अचानक कैसे हुई इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है. कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है. शादी के कुछ घंटों के अंदर दुल्हे की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा है. वहीं, इलाके के लोग भी हैरान और परेशान हैं.

मनीष अपने घर का इकलौता चिराग था. वो एक पैर से लाचार था इसलिए कुछ काम नहीं कर पाता था. लेकिन उसकी शादी को लेकर उसके माता-पिता ने कई सपने देखे थे जो एक पल में बिखर गया है. परिजन उसका शव लेकर घर चले गए हैं. वहीं, कुछ घंटे पहले दुल्हन बनी चंदा का भी हाल बेहाल है.


Share

Leave a Reply