नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

डायन बताकर एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, 250 लोगों ने मिलकर मारा और जिंदा जला दिया

डायन बताकर एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, 250 लोगों ने मिलकर मारा और जिंदा जला दिया
Share

  पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया अंधविश्वास में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना मुफस्सिल थाना के रजीगंज पंचायत के टेटगमा की है। यहां कथित तौर पर डायन बताकर 5 लोगों की हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 250 लोगों ने घर के पांचों सदस्यों को घेरकर पीटा और फिर जलाकर उन्हें मार डाला। इतना ही नहीं, इसके बाद उन्होंने शवों को गायब कर दिया। मरने वालों में बाबूलाल उरांव, उनकी पत्नी सीता देवी, मां कातो मसोमात, बेटा मनजीत उरांव और बहु रानी देवी शामिल हैं। जिन्हें डायन के शक में लगभग 250 लोगों ने घेरकर मारा और जिंदा जला दिया।

 फिलहाल एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर जांच कर रही है। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले हिरासत में लिए गए आरोपी रामदेव उरांव के बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद उनका भतीजा भी बीमार था, उन्हें लगा कि सीता देवी , कातो देवी ने काला जादू कर उसे बीमार किया है। घटना के बाद से एसपी, एएसपी समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं।


Share

Leave a Reply