नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

लुटेरी दुल्हन: शादी के लिए दुल्हन बनकर दुल्हे का माल लूटकर फरार होने वाले गिरोह का पर्दाफास

 लुटेरी दुल्हन: शादी के लिए दुल्हन बनकर दुल्हे का माल लूटकर फरार होने वाले गिरोह का पर्दाफास
Share

इंदौर। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। लड़कियों का ये गिरोह शादी के लिए दुल्हन बनती और फिर दुल्हे का सारा माल लूटकर फरार हो जाती थी। इस मामले में मंदसौर पुलिस ने दो लड़कियों और एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लूटेरी दुल्हन की जानकारी कई महीनों से मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने अपने एक कांस्टेबल को ही दुल्हा के रूप में पेश किया और मौलाना से लड़की ढूंढने को कहा।

मौलाना ने शादी के लिए तीन लाख रूपये की डिमांड की। बात तय होने और कुछ रकम देने के बाद पुलिस ने पूरा जाल बिछाया और फिर मौलाना सहित लूटेरी दुल्हनों को गिरफ्तार कर लिया। दो लड़कियों और मौलाना का गिरोह अब तक कई दुल्हों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका था। पुलिस को मंदसौर के पिपलियामंडी निवासी एक युवक ने लुटेरी दुल्हन की शिकायत की थी।

युवक ने शिकायत की थी कि मौलाना रिजवान ने दो लाख रुपये में शादी कराने की बात कही थी। चार अप्रैल 2021 को 30 वर्षीय पूनम व 29 वर्षीय रेखा से मिलवाया था। तीनों ने उसी दिन शादी करने के बदले दो लाख पांच हजार रुपये ले लिए और रेखा शिंदे को जीवन की पत्नी बनाकर साथ भेज दिया। शादी के अगले दिन से ही रेखा जीवन से लड़ाई-झगड़ा करने लगी और विवाह के नौ दिन बाद ही 13 अप्रैल को घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गई। रेखा के साथ मंदसौर निवासी मौलाना व पूनम भी गायब हो गए। जीवन ने इसकी शिकायत पुलिस से की, तब पुलिस ने जाल बिछाया।

Share

Leave a Reply