नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पहली डेट पर शीशी में मां की अस्थियों को लेकर पहुंचा युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा की

 पहली डेट पर शीशी में मां की अस्थियों को लेकर पहुंचा युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा की
Share

प्यार होने के बाद अक्सर प्रेमी जोड़े डेट पर जाते हैं लेकिन एक महिला उस वक्त बेहद हैरान रह गई जब टिंडर डेट के दौरान उसका पार्टनर अपनी मां की अस्थियों के साथ वहां पहुंच गया. महिला ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वो पूरी तरह चौंक गई जब उसका पार्टनर पहली डेट पर एक शीशी में मां की अस्थियों (राख) के साथ वहां आया. हालांकि इस महिला ने अपनी पहचान जाहिर नहीं कि लेकिन रेडिट पर एक पोस्ट के जरिए पूरी घटना की जानकारी दी. उसने कहा कि वह डेटिंग ऐप पर एक शख्स को पसंद करने लगी थी और आखिरकार उससे मिलने का फैसला किया.

महिला अपने घर पर ही डेटिंग पार्टनर का इंतजार करने लगी. महिला ने बताया कि वह आदमी देर से पहुंचा और उसने कहा, देरी इसलिए हुई क्योंकि वह ब्लॉक का चक्कर लगा रहा था और यह तय कर रहा था उसे उस तारीख को अपनी महिला पार्टनर से मिलना चाहिए या नहीं. उस महिला ने बताया कि इसके बाद शख्स उससे अपने परिवार की पुरानी कहानियों पर बात करने लगा और खुद का लाया हुआ खाना भी वहीं खाने लगा. महिला ने कहा कि डेटिंग पार्टनर ने उसके साथ खाना तक शेयर नहीं किया.

महिला ने आगे लिखा कि जब उसके डेटिंग पार्टनर ने इसी दौरान एक शीशी बाहर निकाली तो वो थोड़ा हैरान हो गई. महिला के मुताबिक शीशी काले पाउडर से भरी हुई थी. महिला ने कहा कि उसे पहले लगा यह कुछ अजीब सूंघने वाली कोई चीज या फिर ड्रग्स था. महिला उस वक्त हैरान रह गई जब उसके पार्टनर ने उस शीशी को बाहर निकाल कर कहा, 'मैं आपको अपनी मां से मिलवाना चाहता हूं.' महिला के मुताबिक उसे उस व्यक्ति ने शीशी को दिखाते हुए कहा कि मैं अपनी मां को हर जगह ले जाता हूं. महिला ने बताया कि उस शख्स ने अपनी दिवंगत मां को समर्पित एक आधी बांह का टैटू भी बनवाया था. महिला ने कहा कि इसके बाद उस शख्स ने उससे कहा, "मेरी मां वास्तव में तुम्हें पसंद करती है, मैं तुम्हें फिर से देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता, महिला ने रेडिट फोरम पर लिखा कि उसने इसके बाद फिर से उस आदमी से मिलने की कोई योजना नहीं बनाई.
 

Share

Leave a Reply