नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

LOCKDOWN का ऐलान : राज्य की सरकार ने किया वीकेंड लॉकडाउन लगाने का ऐलान

 LOCKDOWN का ऐलान : राज्य की सरकार ने किया वीकेंड लॉकडाउन लगाने का ऐलान
Share

तिरुवनंतपुरम: कोरोना संक्रमण में राहत के बाद देश के कई राज्यों में अनलॉक कर दिया गया है। साथ ही स्कूलों को भी खोल दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर केरल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हालात ​को देखते हुए सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने रविवार लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है। बता दें कि राज्य सरकार ने पिछले दो सप्ताह से लॉकडाउन हटा दिया था। लेकिन हालात बिगड़ने के बाद फिर से वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
 

गौरतलब है कि कल स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार ‘सितंबर और अक्टूबर के महीने हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि हम नए त्योहार मनाने जा रहे हैं। इसलिए कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाते हुए त्योहार मनाए जाने चाहिए।’’ सरकार ने कहा कि भारत के 41 जिलों में कोविड-19 की साप्ताहिक संक्रमण दर दस फीसदी से अधिक है। सरकार के मुताबिक, पिछले हफ्ते कुल कोविड-19 मामलों में से 58.4 फीसदी केरल में सामने आए।
 

Share

Leave a Reply