नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG NEWS : क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया की दो एक्ट्रेस गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

 BIG NEWS : क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया की दो एक्ट्रेस गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
Share

मुंबई: क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे मशहूर टीवी शो में काम करनेवाली दो एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर अपने दोस्त के घर से तीन लाख 28 हजार रुपये चोरी का आरोप है। गोरेगांव पूर्व की आरे पुलिस ने दोनों एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने जो पुलिस को बताया उसके मुताबिक लॉकडाउन के चलते कामकाज ठप होने से परेशान होकर इस घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे मशहूर टीवी शो में काम करने वाली 2 एक्ट्रेस कोरोना कॉल में हुए लॉकडाउन के कारण आर्थिक तौर पर काफी परेशान थीं। सीरियल की शूटिंग बंद होने के चलते दोनों के पास पैसों की कमी हो गई थी। इनका एक दोस्त आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट चलाता था जहां रहने के लिए दोनों 18 मई को आई थीं। यहां पहले से एक पेइंग गेस्ट रह रही थी। यहां रहने के दौरान एक दिन मौका मिलते ही दोनों एक्ट्रेस पेइंग गेस्ट के लॉकअप में रखे 3 लाख 28 हजार लेकर वहां से रफूचक्कर हो गईं।

पेइंग गेस्ट ने आरे पुलिस से घटना की शिकायत की और आशंका जाहिर करते हुए टीवी एक्ट्रेस सुरभि श्रीवास्तव(25) और मोसिना मुख्तार शेख (19) पर अपने पैसों की बैग चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस जांच के दौरान सोसाइटी के प्रांगण में लगे सीसीटीवी के फूटेज जांच की गई तब वे दोनों बाहर जाते हुए दिखीं। जब पुलिस ने दोनों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया जिसमें पोटली ले जाते हुए साफ साफ दिख रही थीं तब वे टूट गईं और जुर्म कबूल कर लिया।

आरे थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नूतन पावर ने बताया कि दोनों टीवी के चर्चित शो क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया के अलावा कई वेब सीरीज की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया 60 हज़ार रुपया बरामद कर लिया है। दोनो को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 23 जून तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

Share

Leave a Reply